भभुआ/मोहनियां। मोहनियां शहर के स्टेशन रोड के ठीक सामने जीटी रोड डायवर्शन पर एक अज्ञात कार ने कोचिंग से घर जा रही छात्रा रौंद दिया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल युवक का इलाज किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया शहर के वार्ड संख्या 14 निवासी राकेश यादव की 18 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी. गुरुवार को सुबह लगभग 8बजे वह कोचिंग के लिए स्टेशन रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करने गई थी.कोचिंग समाप्त होने के बाद लगभग 10 बजे जब वापस व पैदल अपने घर जा रही थी. जैसे ही वह शारदा ब्रजराज हाई स्कूल के सामने जीटी रोड के डायवर्सन पर चढ़ रही थी कि अचानक उसी वक्त तेज रफ्तार सफेद रंग की कार जो वाराणसी की तरफ से मोहनिया आ रही थी. छात्रा को कुचल दिया. घटना के वक्त बेलगाम कार चालक ने बगल में मौजूद कुदरा थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी दीप्ति सिंह का पुत्र सनी कुमार बुरी तरह से घायल हो गया.घटना के बाद अज्ञात कार चालक कार लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने मृतका छात्रा व घायल युवक को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. वही घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.
कोचिंग से घर लौट रही इंटर की छात्रा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत, एक गंभीर घायल
शुक्रवार, मई 24, 2019
Tags

