आज मुंडेश्वरी महोत्सव के पहले दिन मैथिली ठाकुर तो दूसरे दिन रविंद्र जॉनी सुरो से सजायेंगे महफिल

फ़ोटो - अपने भाइयों के साथ बीच में मैथिली ठाकुर (फाइल फोटो)
#6:30 बजे से कार्यक्रम का होगा शुरुआत तो 10 बजे होगा समापन
भभुआ/ कैमूर(बंटी जायसवाल). आज व कल जिले के भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर विद्यमान प्राचीन मां मुंडेश्वरी माता के मंदिर धाम में दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव मनाया जायेगा. आज रविवार महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर तो दूसरे दिन 3 जुुन
को सुप्रसिद्ध स्टार हास्य कलाकार रविंद्र जॉनी व पार्श्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठा मुंडेश्वरी महोत्सव में सुरों से महफिल सजायेंगे.इस महोत्सव का उद्घाटन परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कैमूर संतोष कुमार एवं बिहार सरकार पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा.
इस बात की जानकारी धार्मिक न्यास के अध्यक्ष सह कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने प्रेसवार्ता कर  दी. उन्होंने बताया कि मुंडेश्वरी महोत्सव में आने वाले दर्शकों के लिए पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा, शौचालय आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इसकी तैयारी धार्मिक न्यास समिति द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम समय से प्रारंभ हो और समय पर समाप्त हो इसका मुख्य रूप से ध्यान रखा जाएगा.
मुंडेश्वरी महोत्सव में भगवानपुर से मुंडेश्वरी जाने वाली सड़क पर थाना चौक के पास बने मुंडेश्वरी द्वार को भी भव्य रुप से सजाया जाएगा व भभुआ से मोकरी बेतरी होते हुए मुंडेश्वरी धाम जाने वाले रास्ते में भी मुंडेश्वरी के अलावा पर्यटन भवन आदि आसपास को रंग बिरंगे झालरों से सजाया जाएगा. सबसे रोचक व खास बात यह है कि मुंडेश्वरी मंदिर का कपाट सूर्योदय से पहले खुलता है और सूर्यास्त के बाद बंद हो जाता है. पहली बार धार्मिक न्यास के अध्यक्ष सह कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने श्रद्धालुओं को भी ध्यान में रखते हुए कहा कि मंदिर का कपाट रात्रि आठ बजे तक खुला रहेगा ताकि श्रद्धालु सह समय मां का दर्शन कर ले और फिर महोत्सव का आनंद भी उठा सकते हैं.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top