Bhabhua/kaimur (बंटी जायसवाल): सूबे में मानूसन दस्तक दे चुका है. बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है. इधर कैमूर में भी गुरुवार से उमड़े घुमड़ते बादलो से बारिश होने की संभावना दिख रही थी. शुक्रवार की रात हल्की बारिश भी हुई. लेकिन आज शनिवार सुबह से ही कैमूर में झमाझम बारिश हो रही है. जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है. सुबह से कभी हल्के व तेज बारिश होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है. और मौसम काफी सुहाना हो गया है. बारिश होने के साथ ठंडी हवाएं चल रही है. जो लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाते हुए काफी सुकून दे रहा है. झमाझम बारिश होने से कैमूर के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है. किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में पानी जमा होने लगा है. लेकिन पानी सूख जायेगा. जब तक लगातार एक सप्ताह बारिश नहीं होगी. तब तक गर्मी से राहत नहीं मिल पायेगी. क्योंकि आज ही बारिश खत्म होने के बाद धूप हो जाये तो लोगों को जीना और भी मुश्किल हो जायेगा. हालांकि इस पहली बारिश से राहत मिली है और इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है.
कैमूर में सुबह से झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों ने ली राहत की सांस
शुक्रवार, जून 21, 2019
Tags

