आंगनबाड़ी में 2 हजार पदों पर महिला सुपरवाइजर की बहाली, ऐसे करें आवेदन ,25 जुलाई है अंतिम तिथि

Photo - google
 पटना/डेस्क: महिला एवं बाल विकास विभाग ने समेकित बल विकास परियोजना (ICDS) अंतर्गत 2000 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी निरीक्षण हेतु महिला सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 45 साल निर्धारित की गई है. आवेदन करने के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई 2019 है.
यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है.
सैलरी - चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार में होगी और प्रति महीने सैलरी 12,000 रुपये दी जाएगी.
नौकरी का स्थान 
 बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में नियुक्ति की जाएगी.
ऑनलाइन करें आवेदन
इच्छुक महिलाएं इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस (ICDS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा."

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top