कैमूर में डॉक्टर ने बच्चे के बाएं हाथ के बजाय दाएं हाथ का कर दिया प्लास्टर, लापरवाही आयी सामने

फ़ोटो - बच्चे के दाएं हाथ में प्लास्टर(बाएं फ़ोटो में), बाएँ हाथ में किया गया प्लास्टर (दाहिने फ़ोटो में) 
BHABHUA/KAIMUR : बिहार के कैमूर में एक प्राइवेेेट हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा बच्चे के बाएं हाथ का प्लास्टर करने बजाय दाएं हाथ का प्लास्टर करने में लापरवाही व शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा लालापुर स्थित एक हॉस्पिटल की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़कला गांव के अनिल कुमार सिंह अपने बेटे आनंद कुमार के हाथ फ्रैक्चर होने पर राजभारती हॉस्पिटल में बाएं हाथ का प्लास्टर कराने के लिए गए थे. लेकिन उस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बिना एक्सरे रिपोर्ट देखे बाएं हाथ के बदले दाएं हाथ का प्लास्टर कर दिया. इस तरह बच्चे के स्वास्थ्य व उसके भविष्य के खिलवाड़ किया गया. इस तरह डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है. जबकि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन कभी कभी डॉक्टरों द्वारा बिना सोचे समझे किसी मरीज व बच्चे की रिपोर्ट देखे ही इलाज,सर्जरी या प्लास्टर कर देना शर्मसार करने वाली बात होती है. बताया जाता है कि जब इस हॉस्पिटल प्रबंधक को इस बात की जानकारी हुई तो वे अपने स्टाफ के साथ बाइक से देवराढ़ कला गांव पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर रात 12 बजे पुनः बच्चे को अस्पताल लाया गया. जहां दाएं हाथ का प्लास्टर काट कर बाएं हाथ का प्लास्टर किया गया. इसके बाद बच्चे को लेकर परिजन घर पहुँचे.इसी बीच किसी के द्वारा डॉक्टर की लापरवाही का फोटो बच्चे के साथ दाएं व बाएं हाथ के प्लास्टर के साथ ले लिया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है. इस तरह के मामले सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने जांच दिया है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top