फोटो - रोते बिलखते परिजन
Kaimur : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक डैम पर पानी में बेटे को डूबते देख बचाने में पिता की डूबने से मौत हो गयी. घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगदहवा डैम की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कलामुद्दीन अली का 35 वर्षीय पुत्र मुमताज अली बताया जाता है. जो रोहतास वस्त्रालय का मालिक था. मुमताज रविवार को संडे की छुट्टी मनाने के लिए अपने परिवार के पत्नी,बच्चों व भभुआ से बहन को लेकर जगदहवा डैम पर पिकनिक मनाने गये थे. इसी दौरान उनका बेटा डैम के पानी मे डूबने लगा. पिकनिक के दौरान मौज मस्ती करते हुए बड़ा बेटा अरमान गहरे पानी में जाकर डूबने लगा. बड़े बेटे को डूबते देख बचाने गए पिता मुमताज कूद पड़ा. पिता ने बेटे को तो बचा लिया. लेकिन तैरने नहीं जानने के कारण वह स्वयं गहरे पानी मे डूब गए. जिसके बाद लोगों द्वारा गहरे पानी से मुमताज को निकाला गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा चैनपुर पीएचसी में ले गए वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया मोहनियां ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से रामगढ़ में कोहराम मच गया. वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

