Photo - google
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर में आवास योजना के आवंटन में गड़बड़ी कर दो पति पत्नी को आवास योजना का लाभ देने का मामला प्रकाश में आया है. मामला भभुआ प्रखंड के सेमरियां गांव से है. इसका खुलासा जिला शिकायत निवारण केन्द्र में उस गांव के महेंद्र कुमार दायर किए गए परिवाद के बाद हुआ है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जिला शिकायत केंद्र में इसका सुनवाई होना था लेकिन सक्षम पदाधिकारी को उपस्थित नहीं होने के कारण पीजीआरओं ने शनिवार को सुनवाई की तिथि मुकर्रर की और बीडीओ तथा आवास पर्यवेक्षक को स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा.दायर किये गए परिवाद में कहा गया है कि सुदामा राम व उनकी पत्नी गंगाजली एवं श्रीनाथ राम व उनकी पत्नी घरनेखा देवी को आवास योजना के नियमों को ताक पर रख कर लाभ दिया गया है. दायर परिवाद में यह भी बताया गया है कि दोनों व्यक्ति के बेटों को भी आवास का लाभ दिया गया है.
यह भी पढ़े - कैमूर में शिव मंदिर को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन
यह भी पढ़े - निगरानी की जांच में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते पकड़ाये 6 गुरुजी, FIR दर्ज, वेतन बंद, बर्खास्त #कैमूर में अब तक कुल 48 शिक्षकों पर फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने के मामले में हुई कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज
यह भी पढ़े - हिम्मत : अपराधियों की गोली से घायल व खून से लथपथ कपड़ा व्यवसायी 12 KM बाइक चला कर पहुँचा अस्पताल
बोले बीडीओ
इस संबंध में पूछे जाने पर भभुआ सदर बीडीओ शशिकांत शर्मा ने बताया कि सेमरिया गांव के एक व्यक्ति द्वारा दो पति पत्नी के आवास योजना के लाभ देने का परिवार दायर किया गया है.जिसके बाद यह जानकारी हुआ है. इस मामले की जांच की जा रही है. इस आवास योजना के लाभ देने का मामला वर्ष 1993 का है. उस समय मुखिया व पँचायत सचिव द्वारा लाभ दिया जा रहा था. इस मामले की जांच में एक लाभुक के लाभ देने का प्रमाण मिला है और दूसरे की प्रमाण निकाला जा रहा है और जांच चल रही है. इस मामले में लाभुक पति पत्नी दोषी पाए जाते है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ राशि की भी वसूली जायेगी. किसी भी हालत में दोषी नहीं बख्शा जायेगा

