कैमूर में शिव मंदिर को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन
Author -
Pahal Tak
शुक्रवार, जुलाई 12, 2019
PHOTO - Google
KAIMUR : बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां असामाजिक तत्वों ने पुराने शिव मन्दिर ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया है. घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जेवरी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, इस गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है. जिसे विगत रात में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा मन्दिर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.
जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो गांव में शोर मच गया और इसकी सूचना किसी ने दुर्गावती पुलिस को दी. वही स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना मोहनियां एसडीएम व डीएसपी को दी. सूचना पाकर तत्काल मोहनिया एसडीएम शिव कुमार राउत, डीएसपी रघुनाथ सिंह,दुर्गावती थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी पहुँच गए है. इस घटना की ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए जांच में जुट गए है.