निगरानी की जांच में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते पकड़ाये 6 गुरुजी, FIR दर्ज, वेतन बंद, बर्खास्त
Author -
Pahal Tak
शुक्रवार, जुलाई 12, 2019
Photo- google
अब तक कुल 42 शिक्षक फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते पकड़ाये, सभी पर प्राथमिकी दर्ज
भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है. एक बार फिर कैमूर जिले विभिन्न विद्यालय के 6 शिक्षकों को निगरानी की जांच में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते हुए पकड़ा गया है. जिसके बाद उनके खिलाफ संबंधित थाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डीईओ ने इन छह शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद वेतन बंद करते हुए उन्हें सस्पेंड करने के लिए पंचायत नियोजन समिति को पत्र लिखकर आदेश दिया है. जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी द्वारा चल रही जांच में अधौरा, चैनपुर व नुआंव प्रखंड के 6 शिक्षकों का सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया है. उन शिक्षकों पर फर्जी सर्टिफिकेट से सरकार व शिक्षा विभाग को धोखा देकर नौकरी करने का आरोप में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है.
इन शिक्षकों पर दर्ज करायी गयी है प्राथमिकी दर्ज
जानकारी के अनुसार, अधौरा प्रखंड के गोइयां स्कूल की पंचायत शिक्षिका सरोज कुमारी, पंचमाहुल स्कूल के शिक्षक बद्री प्रसाद, जोरदाग स्कूल के ददन सिंह, चैनपुर के पर्वतपुर स्कूल की निर्मला देवी, व पूजा कुमारी सिंह तथा नुआंव प्रखंड के रामपुर स्कूल के अरुण कुमार चौबे का नाम शामिल हैं. जिन पर धोखाधड़ी में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डीईओ सूर्यनारायण ने बताया कि निगरानी की जांच के आधार पर 6 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका वेतन बंद कर दिया गया है और पंचायत नियोजन समिति को बर्खास्त करने का आदेश दे दिया गया है.
अब तक कुल 48 शिक्षकों पर FIR दर्ज
गौरतलब है कि कैमूर में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करते हुए शिक्षकों को निगरानी द्वारा पकड़े जाने के बाद शिक्षा विभाग के कारनामें व जिले को शर्मसार किया है. कैमूर में अब तक कुल 48 शिक्षकों को फर्जी सर्टिफिकेट पर निगरानी की जांच में नौकरी करते हुए पकड़े जाने के बाद संबन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में 38, कुदरा में 4 व अधौरा के 3, चैनपुर के दो व नुआंव के 1 शिक्षक पर फर्जी सर्टिफिकेट पर निगरानी की जांच में नौकरी करते हुए पकड़ा गया है.