फ़ोटो - मोहनियां के निजी क्लिनिक में घायल कपड़ा व्यवसायी का इलाज होते हुए
हत्या की नीयत से अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, नहीं लूटे रुपये
भभुआ/मोहनियां/ कैमूर। क्या आपने किसी ऐसे इंसान के हिम्मत के बारे मेें सुुुना या देेखा है जो अपराधियो की गोली से जख्मी व खून से लथपथ होते बाइक चलाकर लंबी 12 किमी की दूरी तय कर अस्पताल तक पहुुँचा हो. ऐसा फिल्मों में ही देखने व सुनने को मिलता है. लेकिन यह घटना रियल में है और यह घटना कैमूर जिले से है. जहां शुक्रवार को भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के उर्दू मध्य विद्यालय के पास भभुआ मोहनियां पथ पर दिनदहाड़े यूपी के मुगलसराय के कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों न गोली मार दी.
जिसमें व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी व खून से लथपथ हो गया था. इसके बाद भी उसने हिम्मत दिखाई और जख्मी अवस्था में उसने अपने साथी के साथ बाइक चलकर 12 किमी की दूरी तय कर मोहनियां पहुँचा. जहां पर वहां के कपड़ा व्यवसायी उसे निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस घटना में गोली व्यवसायी के जबड़ा में लगा हुआ था. जख्मी कपड़ा व्यवसायी की पहचान यूपी के मुगलसराय के रविनगर निवासी 50 वर्षीय सरदार अमृत सिंह के रुप में हुई है. जख्मी कपड़ा व्यवसायी की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने उसके साथी चंदौली के सैय्यदराजा निवासी शंकर यादव को बेहतर इलाज कराने के लिए बनारस रेफर कर दिया गया.
मोहनियां डीएसपी ने घायल से लिया बयान
घटना की सूचना मिलने के बाद घायल से बयान लेने पहुँचे मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि अपराधियों की गोली से जख्मी कपड़ा व्यवसायी सरदार अमृत सिंह मुगलसराय से कैमूर में आने के बाद रामगढ़ व मोहनियां में कपड़ा व्यवसायियों के पास तकादा करने के बाद भभुआ में तकादा करने गया था. अमृत व शंकर भभुआ से कपड़ा व्यवसायियों के पास बाकी पैसे का तकादा कर बाइक से भभुआ से मोहनियां लौट रहे थे.
इसी दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अमृत को गोली मार मोहनियां की ओर भाग चले. जख्मी व्यवसायी के पास तकादा का करीब 25-30 हजार रुपया नकद था. लेकिन, अपराधियों ने उससे रुपया नहीं छीना. गोली मारकर भाग गए. अमृत व शंकर का बयान लेकर भभुआ थाना भेजा जा रहा है. उसने अपने बयान में कहा है कि वह अपराधियों को पहचान नहीं सका.
टीम गठन कर जल्द ही इसका भंडाफोड़ किया जायेगा -एसपी
इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घायल ने किसी अपराधी की पहचान नहीं की है. लेकिन, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भभुआ एसडीपीओ व सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. जल्द ही इस घटना का उद्भेदन किया जाएगा.
इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घायल ने किसी अपराधी की पहचान नहीं की है. लेकिन, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भभुआ एसडीपीओ व सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. जल्द ही इस घटना का उद्भेदन किया जाएगा.


