SDM साहब के सरकारी आवास में लगा जलजमाव, समस्या समाधान नहीं होने पर FIR की धमकी

बारिश ने मोहनियां शहर में नगर पंचायत के सफाई व्यवस्था की खोली पोल
भभुआ/मोहनियां/कैमूर : जिले में तीन दिन से रूक रूककर हो रही हल्की व झमाझम बारिश से होने वाली जलजमाव की समस्या उतपन्न होने लगी है. बारिश से मोहनियां SDM शिव कुमार राउत का सरकारी आवास में जलजमाव हो गया है. उनके आवास में घुटने भर पानी लगा हुआ है. जिसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस जलजमाव से परेशान एसडीएम ने नगर पंचायत के कार्यपालक अधीक्षक को बुलाकर इस समस्या को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. कहा अगर इस जलजमाव से निजात दिलाया तो आपके खिलाफ FIR दर्ज करानी पड़ेगी. इसके बाद नगर पंचायत कार्यपालक अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा. गौरतलब है कि पिछले साल भी एसडीएम के आवास सहित कई जगहों पर जलजमाव हो गया. उस वर्ष भी एसडीएम ने हिदायत थी नगर पंचायत. लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया.
मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय समेत अनुमंडल क्षेत्र में तीन दिनों से झमाझम बारिश से कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं ठंडी हवा चलने से मौसम भी खुशगवार हो गया है। ग्रामीण इलाकों में किसान धान की रोपनी में जुट गए हैं। दूसरी तरफ बारिश से एसडीएम आवास व प्रखंड परिसर में जल जमाव हो गया है। शहर के चांदनी चौक समेत कई सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं.गुरुवार को स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम दिखी कार्यालयों में भी लोगों की आवाजाही कम रही. एसडीएम आवास व प्रखंड कार्यालय परिसर तथा अनुमंडल अस्पताल परिसर में लबालब पानी भर गया.बारिश के पानी ने नगर पंचायत मोहनिया के दावों का पोल खोल दिया.एक हफ्ते की बारिश से जलजमाव इस कदर हो गया आम आदमी के साथ विद्यालय, सरकारी कार्यालय और प्रशासन के आवास को भी अपने चपेट में ले लिया.मोहनिया एसडीएम शिव कुमार राउत, मोहनिया प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड अंचल के दर्जनों कर्मियों के आवास के अंदर और मुख्य रास्ते पर दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है. वही प्रखंड कार्यालय मोहनिया का पूरा कैंपस जलमग्न हो गया. तो गर्ल स्कूल मोहनिया में तीन फुट पानी भर जाने से कैंपस के साथ साथ विद्यालय के क्लास रूम में पानी भर गया है. बेंच भी इस पानी में डूबे हुए हैं.जिस कारण नीचे का क्लासरूम पूरी तरह से बंद कर ऊपर के कमरों में बच्चियों को पढ़ाया जा रहा है. जब भी बारिश होता है तो एसडीएम, बीड़ीओ  सहित दर्जनों कर्मियों के आवास के अंदर पानी और मुख्य रास्ते पर बारिश के पानी का जल जमा हो जाता है.बारिश ने शहर में सफाई व्यवस्था की कलई खोल दी है. शहर में जलजमाव, कीचड़ व गंदगी से नारकीय स्थिति पैदा हो गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top