11 से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा परिवार विकास पखवाड़ा
BHABHUA/KAIMUR : गुरुवार 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरूवार को कैमूर डीएम व एसपी ने परिवार नियोजन हेतु जागरूकता के लिए ‘सारथी जागरूकता रथ’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. जो 11 जुलाई से 24 जुलाई तक परिवार विकास पखवाडा मनाया जाएगा. सारथी वाहन के माध्यम से इस पखवाड़े के दौरान प्रखंडों में घूम-घूम कर परिवार नियोजन कार्यक्रम के उद्देश्य, लाभ एवं परिवार नियोजन सेवा के अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न उपायों के संदर्भ में आमजन को जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी.
इस अवसर पर DM डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि
विश्व मे बढ़ते जनसँख्या पर हमलोगों को ही कंट्रोल करने के लिए आगे आना पड़ेगा. इसलिए परिवार नियोजन का सहारा लेना होगा. एक परिवार को हम दो हमारे दो का ध्यान रखना चाहिए, परिवार को बच्चे दो ही अच्छे, इन बातों को ध्यान में जनसंख्या में नियंत्रित किया जा सकता है. सीमित परिवार हर मायने में खुशहाली का प्रतीक होता है. छोटे परिवार में ही बच्चों की बेहतर परवरिश संभव होती है एवं उन्हें जरुरी संसाधन उपलब्ध हो पाती है. इसलिए विश्व जनसंख्या दिवस के माध्यम से आम लोगों को नियोजित परिवार के विषय में संकल्पित होने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान सारथी जागरूकता रथ के जरिए चलचित्र एवं बैनर के माध्यम से स्वस्थ माँ एवं तंदरुस्त बच्चा हेतु सही उम्र में शादी, पहला बच्चा शादी के कम से कम दो साल बाद, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर एवं बच्चे दो ही अच्छे विषय पर परामर्श देते हुए गर्भनिरोधक उपाय अपनाने को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही परिवार नियोजन उपायों को अपनाने में पुरुषों की भी सामान सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाएगा.
परिवार नियोजन के लिए यह है जरूरी
#सारथी जागरूकता रथ में जीपीएस की सुविधा उपलब्ध होगी. लेड स्क्रीन एवं फ्लेक्स बैनर के माध्यम से परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में प्रचार-प्रसार
#परिवार नियोजन के उपायों के संदर्भ में लिफ़लेट का वितरण
#अस्थायी सेवा के तहत गर्भनिरोधकों जैसे कंडोम एवं गर्भ निरोधक गोलियों( माला-एन, छाया एवं आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली) का वितरण
#स्थायी सेवा यथा महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी, प्रसवोपरांत नसबंदी के लिए इच्छुक लाभार्थी का पंजीयन के साथ प्रसवोपरांत कॉपर-टी संस्थापन एवं गर्भनिरोधक सुई-अंतरा लगवाने हेतु पंजीयन की सुविधा..
मुबारक अली की रिपोर्ट...