इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा कर 44 साल में पहली बार जीता वर्ल्ड कप,इतिहास में पहली बार बना यह 10 रिकॉर्ड

Sports Desk : रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप 2019 जीत लिया. इंग्लैंड ने 44 साल के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 242 रन का टारगेट दिया.जिसके जवाब में मेजबान टीम 50 ओवरों में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई और मैच टाई हो गया. इसके बाद इंग्लैंड ने सुपर ओवर में 15 रन बनाए और फिर न्यूजीलैंड ने 15 रन बनाया. दूसरी बार भी मैच टाई हो गया. लेकिन इंग्लैंड को इस मैच में न्यूजीलैंड से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के कारण जीत मिली.

1. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक 
                               Google
रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 शतक जड़े,इसके साथ ही वो एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में कुमार संगाकारा ने चार शतक जड़े थे.

 2. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक 
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की. सचिन ने 6 वर्ल्ड कप में 6 शतक जड़े,वहीं रोहित ने सिर्फ 2 वर्ल्ड कप में ही 6 शतक जड़कर उनकी बराबरी कर ली.

3. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
                                 Google
मिचेल स्टार्क ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया. स्टार्क ने 10 मैचों 27 विकेट हासिल किए. जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 5 विकेट रहा. इससे पहले 2007 वर्ल्ड कप में ग्लेन मैकग्राथ ने 11 मैचों में 26 विकेट चटकाए थे.

4. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच
           
                                 Google
इंग्लैंड को जो रूट एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में कुल 13 कैच पकड़े. इस मामले में रूट ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा. पोटिंग ने 2003 वर्ल्ड कप में बतौर फील्डर 11 कैच पकड़े थे.

 5.शाकिब ने किया अनोखा कारनामा 
Google
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इतिहास के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 600 से ज्यादा रन के साथ-साथ 10 विकेट लेने का भी कारनामा किया. शाकिब ने बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए 8 मैचों में 606 रन बनाए. जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किए.
 Google
 6. बारिश की भेंट चढ़े सबसे ज्यादा मैच
इस वर्ल्ड कप में चार मैच बारिश की भेंट चढ़े. जो कि एक रिकॉर्ड है. इससे पहले किसी एक वर्ल्ड कप में 2 से ज्यादा मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुए थे.

 7. एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के 
Google
इयोन मोर्गन ने एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 148 रन की पारी में 17 छक्के मारे थे. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा,क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स जैते दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 16-16 छक्के जड़े हैं.
 8. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन 
        Google
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप 2019 में 9 मैचों में 578 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में 548 रन बनाए थे.
9. पहली बार सुपर ओवर 
वनडे औऱ वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई टीम फाइनल मैच में सुपर ओवर में जीतकर कोई टीम चैंपियन बनी है.
Google
10. पहली बार 7 बल्लेबाजों ने किया यह कारनामा 
रोहित शर्मा (648), डेविड वॉर्नर (647) शाकिब अल हसन (606),केन विलियमसन (578),जो रूट (556),जॉनी बेयरस्टो (532) और एरॉन फिंच (507) ने वर्ल्ड कप 2019 में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए. पहली बार ऐसा हुए है जब एक वर्ल्ड कप में 7 बल्लेबाजों ने 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top