फ़ोटो - हिरासत में लिया गया हत्यारा पति (फ़ाइल फ़ोटो)
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। जिले के करमचट थाना पुुुलिस ने पत्नी को गोली मार कर हत्या करने के आरोपी हत्यारे पति को कोर्ट से 4 दिन की रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस हत्यारे पति से पत्नी को गोली मारने का कारण, लाइसेंसी बन्दूक के बारे में, 25 हजार में लाइसेंस व बन्दूक कैसे मिला दिल्ली में,कही दिल्ली में फर्जी लाइसेंस देने का काम तो नहीं चल रहा है सहित कई मामले में रिमांड पर चार दिनों के दौरान पूछताछ किया जायेगा. पुलिस द्वारा 20 जुलाई को रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा. रिमांड पर लिया हत्यारोपी करमचट थाना के बहेरी गांव के अशोक दूबे है.जिसने 4 जुलाई की रात अपने पत्नी को मामूली विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने उसी रात उसको बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया था. घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा बरामद हुआ था. इसके साथ बन्दूक से गोली वाले में 6 खोखा बरामद हुआ था. पुलिस को उसने बताया था कि हंसी मजाक में चली गोली में पत्नी को गोली लग गयी थी. लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि घटनास्थल यानी उसके घर से दो खोखा बरामद होने से स्पष्ट होता है कि उसने जान कर या गुस्से में अपनी पत्नी को गोली मार कर हत्या की होगी. क्योंकि बरामद बन्दूक एक नाली था. जानकार सूत्रों का कहना है कि एक नाली बंदूक से एक बार फायर करने पर फिर दूसरा गोली डालने के लिए उसे तोड़ कर भरना पड़ता है और लॉक करना पड़ता है तब ही गोली छूट सकता है. जब किसी व्यक्ति हंसी मजाक में गोली चलाई जाती तो एक ही गोली चलाई जाती और एक खोखा बरामद होता. लेकिन वहां से तो दो खोखा बरामद हुआ था. खैर जो भी हो पुलिस रिमांड पर हत्यारे पति से पूछताछ कर रही है.
बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में करमचट थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि पत्नी को गोली मार कर हत्या करने वाले पति बहेरी के अशोक दूबे को कोर्ट से चार दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जायेगी.

