Photo - google
दुर्गावती कैमूर-- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मसौढा गांव मे बुधवार की देर शाम करंट लगने से 22 वर्षीय युवक का मौत हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौड़ा गांव निवासी मृतक पंकज कुमार गुप्ता अपने घर पर काम करने के दौरान युवक काे बिजली के तार से करंट लगा गया। करंट लगने से झुलसे युवक को आनन फानन मे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत अधिक खराब होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

