रिलायंस पेट्रोल पम्पकर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 7.62 लाख की लूट

Photo - घटनास्थल पर जांच करती पुलिस 
भभुआ/कैमूर. बिहार केे कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां मंगलवार की दोपहर बाइकसवार 5 अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर हथियार का भय दिखा कर पेट्रोल पम्प कर्मी से 7.62 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना कुदरा थाना क्षेत्र के खुर्माबाद पूल के पास की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवसागर के पखनारी रिलायंस पेट्रोल पम्पकर्मी बाइक से भभुआ स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में 7 लाख 62 हजार रुपये जा रहा था. इसी बीच दो बाइकसवार 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप को घेर कर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के समीप एनएच दो के किनारे लगाये गये सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की. वहीं अपराधियों का शिकार बना युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी कमेंद्र माली बताया जाता है. इस मामले में पीड़ित ने कुदरा थाने में मामले में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी व जांच में जुट गयी है. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद का कहना है कि लूट घटना की जांच चल रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top