भभुआ में गर्लफ्रैंड के विवाद में बैंककर्मी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Photo - फांसी पर लटका हुआ मृतक बैंककर्मी
भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक बैंककर्मी ने गर्लफ्रैंड से विवाद में पंखे में रस्सी लटक फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. घटना शहर के वार्ड 18 की है. . घटना की सूचना पर भभुआ थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी. मृतक बैंककर्मी रवि कुमार पटना के भिखना पहाड़ी मोहल्ले का रहनेवाला था. घटना की सूचना मिलने पर परिजन पटना से भभुआ के लिए चल चुके हैं. रवि भभुआ के कुबेर होटल स्थित स्टेट बैंक में काम करता था. मंगलवार को उसका रूम पार्टनर धीरज बैंक चला गया. मृतक का रूम पार्टनर धीरज ने बताया कि लगभग तीन बजे रवि की गर्लफ्रेंड ने मुझे फोन किया कि रवि से उसका विवाद हो गया है और उसने फांसी लगा कर जान देने की धमकी दी है. जरा वह रूम पर जाकर देखे और उसे रोके. तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक कलूटी ठाकुर को दी. कलूटी ठाकुर अपने नाती अंकित को भेज बैंककर्मी के कमरे को देखने के लिए कहा. अंकित ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. खिड़की से  झांक कर देखा तो वह पंखे से लटक रहा था. घटना की सूचना पर पहुँचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top