कैमूर का यह शिव मंदिर बना गंजेडियो व शराबियों का अड्डा, शराब का फेंका हुआ मिला पैकेट

फ़ोटो -मंदिर के पीछे फेंका हुआ अंग्रेजी शराब का पैकेट
#अंधेरा होते ही मंदिर में जुटने लगते गंजेड़ी व शराबी
भभुआ/रामपुर. बिहार में शराबबंदी कानून कड़ाई से लागू है. लेकिन फिर भी कैमूर जिले के कई गांवों में शराबियो
को अंग्रेजी व देशी शराब पीते हुए व शराब बिक्रेता पकड़े जा रहे है. ऐसा लग रहा है इन्हें शराब बेचने और शराब पीने वालों को न शराबबंदी कानून का भय है और न ही पुलिस का भय है. ताजा मामला कैमूर जिले के बेलांव थाना से हैै. जहां थाना से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बेलांव बाजार के सिंचाई कॉलोनी स्थित शिव मंदिर गंजेडीयो व शराबियों का अड्डा बना हुआ है. लेकिन यहां पर पुलिस प्रशासन का भय नहीं है. यहां शाम 7 बजे के बाद अंधेरा होते ही गंजेड़ी व शराबी जुटने लगते है. क्योंकि अंधेरा होने के बाद इस शिव मंदिर व सिंचाई कॉलोनी में कोई नहीं रहता है. यहां तक शिव मंदिर का पुजारी भी शाम 7 बजे के बाद अपने घर चला जाता है. इस शिवमंदिर के पीछे छोटे से तालाब के किनारे अंग्रेजी शराब एट पीएम की ट्रेटा पैक की 3 पैकेट फेंका हुआ देखा गया है. जो बारिश होने के बाद भींग गया है. इसे देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर शराबी कही से आये है और शराब को पीकर यहां पर पैकेट को फेंक दिया है. लोगों का कहना है कि शिव मंदिर के पीछे तो दिन में गंजेडीयो का जुटान होता है.
जो दिन में भी चिलम के साथ गंजा का धुंआ उड़ाते हुए देखते जाते है. रात को तो पूछना ही नहीं है शाम 7 बजे के बाद अंधेरा होने पर इस शिव मंदिर के पीछे गंजेडीयो व शराबियोजमावड़ा होने लगता है. कोई देखने ताकने वाला नहीं है कि यहां क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है. क्योंकि मंदिर में कोई नहीं रहता है और न ही सिंचाई कॉलोनी में कोई रहता है.जब इस शिव मंदिर के पुजारी से पूछे जाने पर उसने नाम नहीं बताते हुए कहा कि मैं यहाँ से शाम 7 बजे नहीं रहता हूं. मैं अंधेरा होने के पहले अपने घर चला जाता है. इसके बाद मंदिर व परिसर में क्या होता है मुझे कुछ जानकारी नहीं है.
सूत्रों के अनुसार,बेलांव थाना क्षेत्र के गांव में कुछ लोगों द्वारा बाहर से अंग्रेजी शराब को लाकर महंगे दामों पर शराब को बेचने का काम किया जा रहा है. एक एटपीएम ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब की कीमत 100-120 रुपये होता है. अब इस मामले में देखना होगा कि स्थानीय थाने की पुलिस क्या एक्शन लेती है. क्या कोई कार्रवाई करती है और गंजेडीयो व शराबियों को दबोच पाती है.
#बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में पूछे जाने पर बेलांव थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर ऐसा बात है कि उस मंदिर में छापेमारी करते हुए कार्रवाई की जायेगी. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top