फ़ोटो - आमसभा के बाद नवनिर्वाचित सहायिका को प्रमाणपत्र देती महिला पर्यवेक्षिका व वार्ड सदस्य
रामपुर/कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव में सोमवार को आगनबाड़ी केंद्र 1 के रिक्त सहायिका पद के बहाली के लिए आम सभा का आयोजन किया गया. आमसभा की अध्यक्षता वार्ड 9 के सदस्य अंबिका पासवान व संचालन महिला पर्यवेक्षिका संध्या कुंवर ने की. सहायिका पद के लिए दो लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. आमसभा में दोनों आवेदिका का आवेदन का जांच किया गया तो आवेदिका प्रमिला कुंवर द्वारा अंक प्रमाणपत्र नहीं लगाया गया था. इसके साथ ही वह अनुसूचित जाति की थी. वार्ड 9 में आगनबाड़ी केंद्र 1,कोड 45 के रिक्त सहायिका पद के लिए अतिपिछड़ा बहुल वर्ग से बहाली होना था. इस आमसभा के दौरान पहली आवेदिका प्रमिला कुंवर पति स्व सर्वजीत पासवान अनुसूचित जाति से थी और सीता कुमारी पति ओमप्रकाश शर्मा अतिपिछड़ा वर्ग से थी. जिसके बाद आमसभा के दौरान रिक्त सहायिका पद पर अतिपिछड़ा बहुल वर्ग के लिए सीता कुमारी को सहायिका पद के लिए चयनित किया गया. जिसे आमसभा में सर्मथन करते हुए चयनित कर दिया गया. आमसभा में महिला पर्यवेक्षिका संध्या कुंवर और वार्ड 9 के सदस्य अंबिका पासवान द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर सेविका गायत्री देवी, सुनीता देवी,मीरा देवी,आशा देवी,प्रमिला देवी सहित कई महिलाएं आम सभा मे उपस्थित थी.

