सासाराम में औरंगाबाद का कुख्यात सुपारी किलर सुजीत की गोली मार कर हत्या, पत्रकार धर्मेंद्र हत्याकांड में था शामिल

2016 में पत्रकार धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल था
सासाराम/रोहतास। रोहतास जिले के सासाराम से 
 बड़ी खबर आ रही है. जहाँ अपराधियों ने औरंगाबाद के कुख्यात सुपारी कीलर अपराधी सुजीत सिंह की गोलियो से छलनी कर हत्या कर दी गयी है. यह घटना सासाराम के अमरातलाब के बढईयाबाग गांव के पास की है. जहां 2016 में सासाराम के एक दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार धमेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या की गई थी. इस हत्या में कुख्यात अपराधी सुजीत भी शामिल था. उसी चौराहे पर अपराधियो द्वारा गोलियों से छलनी कर हत्या की गई. 
गैंगवार में हुई हत्या
घटना आज यानी बुधवार की दोपहर की बतायी जाती है. घटना के गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गये. कोई घर से निकल नहीं पाया. बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में बाइक सवार अपराधियो ने घटना को अंजाम देकर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गये. उसकी हत्या गैंगवार द्वारा होने की संभावना जताई जा रही है.  सुजीत के शव के पास आधा घण्टे तक कोई नहीं पहुँचा. काफी देर बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 
 मगहिया के नाम से था प्रसिद्ध
मारा गया कुख्यात अपराधी सुजीत औरंगाबाद जिले के नरसिंह बिगहा गांव का निवासी था. उस पर रोहतास,कैमूर,औरंगाबाद, गया जिले में हत्या,लूट व रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. पत्रकार धमेंद्र सिंह हत्याकांड में सुपारी किलर अपराधी सुजीत सिंह वांछित था. वह मगहिया के नाम से भी प्रसिद्ध था. जिसे कैमूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. लेकिन कोर्ट के जमानत से छूट गया था. वह पहाड़ी क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन व शराब तस्करी से होने वाली वसूली में हस्तक्षेप कर रहा था. इस कारण अमरातलाब बढ़इयाबाग को उसने अपना सेंटर बनाया था. अपराधी एक सप्ताह से उसकी रेकी कर रहे थे. जैसे ही वह अकेला मिला, तो बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया.
प्रोफेशनल अपराधी था सुजीत - एएसपी 
इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि कुख्यात सुपारी किलर सुजीत प्रोफेशनल अपराधी था. उस पर रोहतास जिला में भी पांच मामले दर्ज हैं. इसके साथ ही उसे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया में हत्या,लूट व रंगदारी के मामले दर्ज है. जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी. लेकिन उसकी हत्या कर दी गयी. इसकी हत्या किसने की है इसकी आगे की जांच की जा रही है. पत्रकार धर्मेन्द्र हत्याकांड में सुजीत को दो वर्ष पहले गिरफ्तार किया गया था.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top