कैमूर : छठ महापर्व की रात 5 लोगो के घरों में हुई चोरी, हजारों रुपए नकद एवं गहने आभूषण ले उड़े चोर

#घटना करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव की 
भभुआ/रामपुर। शनिवार की रात कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में छठ महापर्व की रात चोरों ने 5 घरों में चोरी कर हजारो रुपये नकद एवं हजारों रुपये के गहने आभूषण की चोरी कर ले उड़े। जिससे गांव में काफी
चर्चा का विषय बना रहा।
1.जानकारी के मुताबिक, सबार गांव के अशरफ अंसारी
 उर्फ पुती अंसारी के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर फेरी करने वाले साड़ी एवं पर्दा जो लगभग ₹10000 के बताए जाते हैं, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है।घटना की रात परिवार के लोग छत पर सोए हुए थे। गिरे हुए मिट्टी के चहारदीवारी से होकर घर में घुसकर जिस घर में सामान रखा था उसका ताला तोड़कर सामान की चोरी कर ली गयी है।
2. वही दूसरी घर चौकीदार महेंद्र पासवान के घर में अज्ञात चोरों ने पीछे से खुले दरवाजे से घुसकर घर का ताला तोड़ एवं बक्से की छोटी बक्से की कुंडी तोड़ रुपए की चोरी करने की कोशिश की लेकिन महेंद्र चौकीदार की मां का ₹1000 की चोरी होने से बच गया।
3.वही तीसरे घर के रूप में रामबचन प्रजापति के घर से ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने ड्रेसिंग में रखें 20000 पर चोरी कर ली। रामबचन प्रजापति ने बताया कि जिस घर में चोरों ने चोरी की है उस घर में कोई नहीं सोया हुआ था उसके बगल वाले घर में मिट्टी के मकान में सोए हुए थे शनिवार की रात चोर पूरब के दरवाजे से घर में घुसकर घर का ताला तोड़कर जो आधा किलो का था उसे तोड़कर ड्रेसिंग में रखें 20 हजार रूपये की चोरी कर ली गई है और अपने साथ ताला भी ले भागे हैं ।
4. वही चौथे घर के रूप में विनोद मल्लाह के ताला तोड़कर एवं दो छोटे बक्से की चोरी कर हजारों रुपए नगद एवं सोने चांदी के गाने आभूषण की चोरी कर ली है। विनोद मल्लाह की पत्नी ने बताया कि मेरे जिस घर में चोरी हुई है उस घर में कोई भी नहीं सोया हुआ था। हम लोग घर के दरवाजे वाले मिट्टी के मकान में सोए हुए थे। घर का ताला बंद था फिर भी चोरों ने घर में घुसकर बड़े बक्से को छान मारा छोटे दो बक्से चोरी कर ले गए उसे बगल के खेत में फेंक दिया था। जब सुबह में उठी तो जानकारी हुई कि घर में चोरी हो गई है जिसके बाद लोगों ने धान के खेत से बक्से को देखा गया तो जानकारी देने के बाद घर लाया गया।जब देखा गया तो बक्से में से 3000रुपये नकद, सोने की मांगटीका, झुमका, नथिया, लॉकेट सहित लगभग 50 हजार रुपये के गहने आभूषण की चोरी हो गई है। विनोद मल्लाह के पत्नी ने रोते हुए बताया कि चोरों ने एक रुपये भी घर में नहीं छोड़ा है। तबीयत ठीक नहीं रहता है।रुपये व गहने आभूषण की चोरी हो गयी है अब रुपये भी नहीं है कि मैं अपना दवा भी करा सकूं। घर के लड़के छठ पूजा करने के लिए ससुराल गए हैं।
5. वही पांचवी घर के रूप में राम अवध मल्लाह के घर चोरी हुई है जिसमें आभूषण की चोरी हो गई है। राम अवध मल्लाह की मां राजमूनी देवी ने बताया कि मेरे छोटे बक्से से चोरों ने एक थान पायल एवं सिकड़ी चोरी हो गई है। जिसकी कीमत लगभग ₹30 हजार रूपये बताई जाती है। वही दूसरे घर में रखें बड़े बक्से से बर्तन को छोड़कर सभी सामान की चोरी हो गई है। इस घटना के बाद से गांव में रविवार की सुबह से ही काफ़ी दिनों बाद चोरी होने का हल्ला मच गया था और चर्चा का विषय बना हुआ था कि गांव के पास ही थाना के रहते हुए एक ही रात गांव में 5 लोगों के घर चोरी होने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सबार थाना में पीड़ितों द्वारा चोरी होने की घटना की आवेदन देकर जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि 2 लोगों द्वारा आवेदन देकर चोरी की जानकारी दी गयी है, लेकिन पुलिस को 5 घरों में चोरी का जानकारी मिला है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top