Kaimur: बिहार में महिलाओं पर आपराधिक हिंसा थमने का नहीं ले रहा है। दुष्कर्म व गैंगरेप की घटना तो आम बात सी हो गई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है कि पुलिस व कानून का खौफ ही नहीं है। ताजा मामला बिहार के कैमूर से जहां चलती ट्रेन में एक विधवा से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला कैमूर के भभुआ रोड स्टेशन (मोहनियां) की है। जहां कुछ बदमाश ने पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा के लिए एक विधवा महिला से सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक,विधवा महिला पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर कर रही थी. जब देर रात में ट्रेन भभुआ स्टेशन पर पहुँची तो रुकी। जहां जीआरपी के जवान सुरक्षा जांच के ट्रेन में चढ़े तो इस दौरान दो लोगों को एक महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा. जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने एक आरोपी को धर दबोचा। वही दूसरा आरोपी फरार हो गया।
बिहार में चलती ट्रेन में विधवा से गैंगरेप की हुई वारदात,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा फरार
मंगलवार, जनवरी 21, 2020
Tags

