कर्मनाशा नदी पर बने दोनो डायवर्सन रूटों से वाहनों का परिचालन हो गया शुरू, दक्षिणी लेन का कालीकरण बाकी

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- मंगलवार की शाम से कर्मनाशा नदी पुल के उत्तरी लेन एव दक्षिणी लेन के दोनों डायवर्सन रूटो पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया. हालांकि अभी दक्षिणी डायवर्सन रोड का कालीकरण नहीं हो पाया है. बताते चलें कि यूपी-बिहार सीमा पर कर्मनाशा नदी पर बना पुल का पिलर 28 दिसंबर को ध्वस्त हो जाने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन प्रशासन द्वारा बंद कर दिया.

यह भी पढ़े : बिहार में चलती ट्रेन में विधवा से गैंगरेप की हुई वारदात,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा फरार

यह भी पढ़े : #Exclusive : #कैमूर में #फर्जी_प्रमाणपत्र के मामले #सेविका को #चयनमुक्त कर किया गया बर्खास्त,फर्जीवाड़े की आशंका

 उसके बाद  हल्के वाहनों का आवागमन पुराने पुल से होता रहा. वैसे 12 जनवरी को ही उत्तरी डायवर्शन  को बनाकर बगैर कालीकरण किए ही  वाहनों का शुरू कर दिया गया .उसके बाद 17 जनवरी से  दक्षिणी लेन  डायवर्सन को चालू कर दिया गया. लेकिन फिर उत्तरी डायवर्शन रोड को कालीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया. अब काली करण का कार्य पूरा होने पर दोनों डायवर्शन रूट से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है. हालांकि अभी दक्षिणी डायवर्सन रोड का कालीकरण किया जाना है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top