मोहनियां/कैमूर। मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के मोहनिया शाखा पर भरतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ के तत्वधान में एलआईसी अभिकर्ताओ (एजेंटो) ने अपनी मांगों को लेकर पहुँचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिकर्ताओं द्वारा हाय हाय और हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए गए। अभिकर्ताओं का कहना था कि हमारी मांगे एलआईसी के प्रीमियम में से जीएसटी हटाने, बोनस बढ़ाने, ग्रुप इंश्योरेंस बढ़ाने, बच्चों के लिए मेडिकल सुविधा लागू करने इत्यादि मांगो के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वाले एजेंटो में अरविंद सिंह, विशेश्वर प्रसाद, राम सहाय गुप्ता, मदनलाल, तारकेश्वर जायसवाल, नंदकिशोर राय सहित कई एलआईसी अभिकर्ता मौजूद रहे।
मोहनिया में LIC एजेंटो ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, प्रीमियम में GST हटाने की मांग
मंगलवार, जनवरी 21, 2020
Tags

