Exclusive : कैमूर में फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में सेविका को चयन मुक्त कर किया गया बर्खास्त, फर्जीवाड़े की आशंका

#मामला भगवानपुर प्रखंड के सरैयां आंगनबाड़ी थर्ड, कोड 86 की
भभुआ/भगवानपुर/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर में फर्जी प्रमाणपत्र पर आंगनबाडी सेविका सहायिका बहाली का मामला सामने आया है। जहां सेविका बहाली में विभाग द्वारा किये गए जांच के बाद फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में सेविका को चयनमुक्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया।दरअसल यह मामला भगवानपुर प्रखंड के सरैयां पंचायत के सरैया आंगनबाडी केंद्र थर्ड, कोड संख्या 86 की है। इस आंगनबाड़ी केंद्र की नई सेविका बहाली में सेविका रानी कुमारी को फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में जांच के बाद विभाग ने चयन मुक्त करते हुए बर्खास्त कर दिया है।

यह भी पढ़े : कर्मनाशा नदी पर बने दोनो डायवर्सन रूटों से वाहनों का परिचालन हो गया शुरू, दक्षिणी लेन का कालीकरण बाकी

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 2019 में सेविका सहायिका की बहाली हुई थी। जिसमें सरैयां आंगनबाड़ी केंद्र थर्ड कोड संख्या 86 की सेविका के रूप में रानी कुमारी का चयन किया गया था।विभाग द्वारा नई सेविकाओं सहायिकाओं का मानदेय का भुगतान करने के लिए उनके प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। जब उक्त आंगनबाडी केंद्र की सेविका की प्रमाण पत्र की जांच बोर्ड से कराई गई तो प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जिसके बाद उस आंगनबाडी केंद्र की सेविका को चयन मुक्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े : बिहार में चलती ट्रेन में विधवा से गैंगरेप की हुई वारदात,एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा फरार

इस मामले के बाद ऐसा लगता है कि अगर सेविका सहायिका बहाली में अभी एक सेविका के प्रमाणपत्र की फर्जी का मामला सामने आया है। ऐसे ही जांच किया जाता है तो कई आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका बहाली में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला आ सकता है। वही लोगो द्वारा इस मामले के सामने आने के बाद सेविका सहायिका बहाली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आशंका जताई जा रही है।
बोली सीडीपीओ
 इस संबंध में भगवानपुर सीडीपीओ अंजू कुमारी ने बताया कि सरैया आंगनबाडी केंद्र थर्ड कोड संख्या 86 की नई सेविका रानी कुमारी को फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में जांच के उपरांत चयन मुक्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top