17 फरवरी से विद्यालयों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे नियोजित शिक्षक,बीआरसी के सामने देंगे धरना

भभुआ(बंटी जायसवाल)/भगवानपुर/कैमूर। शनिवार को भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मन्दिर के प्रांगण में 17 फरवरी से शुरू किए जाने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरने पर बैठने को लेकर नियोजित शिक्षक संघ द्वारा बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरि जी ने किया। जिसमें सोमवार से शुरू होने वाली नियोजित शिक्षकों की  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में बीआरसी के सामने बैठने व तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरि जी ने बताया कि शिक्षक संघ द्वारा सरकार से समान काम का समान वेतन,सहायक शिक्षको का दर्जा, नियमित शिक्षको की तरह सेवा शर्त दिए जाने को लेकर बिहार राज्य शिक्षक समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले  17 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना होने जा रही है।जिसमें भगवानपुर प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक शिक्षिका भाग लेंगे। यह धरना बीआरसी के सामने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान नियोजित शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में तालाबन्दी करते अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।बैठक से पहले शिक्षक संघ के सदस्यों ने बीआरसी के सामने धरना स्थल का जायजा लेते हुए साफ सफाई कराने पर चर्चा किया।बैठक के दौरान शिक्षकों ने बताया कि जब तक राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना बीआरसी पर जारी रहेगा। वही सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लेख का किया गया कि राज्य सरकार ही समान काम का समान वेतन देने पर विचार करें ।मौके पर बैठक में सत्येंद्र नारायण मिश्र, आलोक मिश्रा,सतीश कुमार भीमसेन, श्रवण कुमार,रविंद्र कुमार, मीरा कुमारी सहित कई नियोजित शिक्षक मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top