भभुआ/भगवानपुर/कैमूर। कैमूर में दो भाइयों के बीच पुरानी विवाद में होली के दिन हो गए मारपीट में बचाव करने गए चाचा की लाठी डंडे से मारपीट में घायल इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना कैमूर
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र ओरगाईं गांव की होली के दिन मंगलवार की बताई जाती है।जहां दो सगे भाइयों के बीच पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान बचाने गए चाचा की मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने चाचा की हत्या के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से तीन देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस बरामद किया है जिसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।उन्होंने बताया कि ओरगाईं गांव में होली के दिन दो सगे भाइयों रामलोचन बिंद और बुची बिंद के बीच में आपसी पुरानी रंजिश के विवाद में झगड़ा हो रहा था। इसी बीच चाचा 65 वर्षीय रामाशंकर बिंद विवाद में मारपीट में बीच-बचाव करने गए।
लेकिन इस बीच मारपीट के दौरान दो सगे भाइयों ने अपने चाचा को ही लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।जिसके बाद परिजनों द्वारा मारपीट में घायल रामाशंकर बिंद को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा रेफर कर दिया गया।लेकिन इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों द्वारा बुची बिंद,मुकुंद बिंद,रामध्यान बिंदु एवं अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गयी।
यह भी पढ़े : होली की शाम टांगी से हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की लाठी डंडे से हुए मारपीट कर की गयी हत्या, दो गिरफ्तार
पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ा कर मुकुंद बिंद और बुची बिंद को गिरफ्तार किया गया।दोनों गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गांव में पुआल में छिपाकर रखे गए तीन देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस को बरामद किया गया।
कैमूर एसपी ने बताया कि नामजद अभियुक्त रामध्यान बिंद डकैती, आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है। जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा छापेमारी किया जा रहा है।वह फरार है। वहीं मुकुंद का भी अपराधिक इतिहास रहा है।उन्होंने बताया कि रामधन बिंद पर भगवानपुर थाने में1998 में एक मामला और 2019 में एक मामला पहले भी दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकुंद बिंद और बुची बिंद पिता राम सूरत बिंद के पास से 315 बोर का दो देसी कट्टा और 312 बोर का एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक लाठी, एक टेंबो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों सगे भाइयों थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.भगवानपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही एसपी ने बताया कि अगर पुलिस तत्काल कार्रवाई नहीं करती और मामला और खराब हो जाता।


