भभुआ कैमूर. कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव में होली के शाम युवक की टांगी से मार कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग में युवक को मारपीट कर किया घायल, इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. करमचट पुलिस ने परिजनों के 8 नामजद प्राथमिकी के अनुसार 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो लोगों से पूछताछ किया जा रहा है. वही घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और गांव में कोहराम मच गया. बुधवार को मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों द्वारा एसपी को बुलाने, मुआवजा और अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सबार भभुआ मुख्य पथ को तीन घंटो तक जाम कर दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद, एसडीएम जन्मेजय शुक्ला, के द्वारा आश्वासन के बाद जाम हटा और करमचट पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.
यह भी पढ़े : दो भाइयों के बीच विवाद में बचाव करने गए चाचा की लाठी डंडे से मारपीट में घायल, हुई मौत, दो गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा,4 जिंदा कारतूस बरामद
प्रेम संबंध में हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक झाली गांव के अरविंद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार बताया जाता है. मृतक के पिता नेपाल में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करते है. वही मृतक युवक रिश्ते में सबार पंचायत के पूर्व मुखिया झाली निवासी अक्षयवर सिंह का भतीजा भी बताया जाता है. परिजनों द्वारा दो तीन दिन पहले गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देने के बारें में बताया गया. लेकिन पुलिस जब अनुसंधान किया तो मामला कुछ और ही सामने आ गया. जिसका कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेम प्रसंग और एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लड़की के परिजनो द्वारा मारपीट को बताया गया. जिसमें युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गयी. कैमूर एसपी ने बताया कि इस मामले में परिजनों द्वारा 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. जिसमें पुलिस द्वारा चार नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.
लड़की के पिता ने लाठी डंडे मारपीट करने की बतायी पुलिस को बात
लड़की ने पुलिस की पूछताछ में प्रेम संबंध की बतायी बात
वही बुधवार को युवक की मौत के बाद लड़की से पुलिस ने पूछताछ की तो लड़की द्वारा गांव के एक लड़के के साथ 6 माह से प्रेम संबंध होने,फोन पर बातचीत होने की बात कही गयी. उसने बताया कि होली के दिन प्रेमी लड़के द्वारा उसे बुलाने पर जब घटनास्थल की ओर गयी तो वहां उसके साथ तीन और दोस्त थे. इस दौरान उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया. इसी दौरान उसे को खोजते हुए उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई भी आ गये. उनके आने के बाद वह अपने घर भाग गयी. लेकिन इसी एक लड़का पकड़ा गया और परिजनों द्वारा मारपीट में एक लड़के की मौत होने के बारे में बतायी गयी. वही कैमूर एसपी ने बताया कि नामजद हिरासत में लिये गये अभियुक्त में सुरेश साह और अशोक साह दोनो पिता गुपुत साह ने घटना को अंजाम देने के बारे में स्वीकार किया गया. घटना में प्रयुक्त एक लाठी और लोहे की पाईप को सुरेश साह के घर से बरामद किया गया है. इसके अलावा कपड़ा और सभी संदिग्धों के मोबाइल को लेकर पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान में जुटी हुई है.
=बोले कैमूर एसपी
इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि युवक की मौत प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनो द्वारा लाठी डंडे से हुई मारपीट और इलाज के लिए ले जाते समय हुई. नामजद 8 अभियुक्तों में चार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.जिसमें दो लोगों को गिरफ्तारी में ले लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
=घटना के सूचना पर पहुंचे कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी
झाली गांव में पूर्व मुखिया अक्षयवर सिंह के भतीजा की टांगी से हत्या की सूचना पर कई पंचायतों के मुखिया, सरपंच सहित पदाधिकारी भी पहुंचे. जिसमें रामपुर सीओ शशिभूषण सिंह,भभुआ डीआईओ की टीम, रामपुर प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सबार सरपंच प्रतिनिधि फकरूद्दीन अंसारी,अमांव मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भी पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की.
=परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
मृतक अनुज के हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक की मां विजयंता देवी अपने बेटे की वियोग में रोते रोते हुए बेहोश हो जा रही थी. जिसके बाद घर की महिलाओं द्वारा पानी की छिंटे मारकर होश में लाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन होश में आने के बाद कलेजा पीट पीट कर चिल्लाते हुए रोने लगती थी.
=मृतक तीन भाइयो में है मझला
परिजनों के अनुसार, मृतक अनुज अपने तीन भाईयों में मझला यानी दूसरे नंबर पर है. जो नौहट्टा हाईस्कूल में इंटरमीडीएट का छात्र था. वही उसके बड़े भाई का नाम घनश्याम कुमार 19 साल, तीसरे नंबर में अनुप कुमार 14 साल बताया जाता है.
= मृतक के परिजनों को मिलेगा पारीवारिक योजना के 20 हजार के लाभ
झाली गांव में एक युवक की हत्या और जाम की सूचना पहुंचें भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला ने भभुआ एसडीपीओ से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही परिजनों से कहा कि मृतक के परिवार को जो मुआवजा या मदद होगा प्रशासन के तरफ से देने का आश्वासन दिया. उन्होने कहा कि अभी फिर हाल बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रूपये और 3 हजार कबीर अंत्येष्टी का लाभ मिलेगा.
भभुआ एसडीपीओ ने घटनास्थल का लिया जायजा, लिये गये सैंपल
युवक की हत्या की सूचना और आक्रोशित परिजनो द्वारा सड़क जाम की सूचना पर भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद पहुंचे और करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की. वही करमचट पुलिस थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद द्वारा भभुआ एसडीपीओ के पहुचने के पहले घटनास्थल पर गिरे खून के धब्बों को एक बांस लकड़ी और उसके पत्ते को सैंपल के रूप में लिया. साथ ही मृतक युवक का शर्ट और चप्पल भी बरामद किया गया.







