भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां होली की शाम एक युवक को टांगी से मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव की बतायी जाती है। मृतक युवक झाली गांव के अरविंद सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार बताया जाता है। हत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है। ग्रामीणों द्वारा एसपी को बुलाने की मांग को लेकर भभुआ सबार पथ को जाम कर दिया गया है। घटना की सूचना पर करमचट थाने के थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस पहुँच कर आगे की कार्रवाई जुटी हुई है। लेकिन परिजनों द्वारा शव को नहीं उठाने की बात कही जा रही है। करमचट थाने की पुलिस द्वारा मंगलवार की रात्रि में परिजनों के बताये अनुसार 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सबार भभुआ पथ को जाम करने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वही मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
Breaking : कैमूर में होली की शाम टांगी से मार कर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम,जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, मार्च 10, 2020
Tags

