अबीर गुलाल लगा कर गले मिलकर एक दूसरे को लोगो ने दी बधाई
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर में आज रंगों के पावन पर्व को मस्ती के साथ मनाया गया। पूरे जोर शोर से रंगों में सराबोर होकर लोगो ने जम कर होली खेली। रंगों का पर्व होली का त्यौहार पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया. सोमवार को जिले में होलिका दहन शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ. इसके बाद मंगलवार सुबह से ही छोटे छोटे बच्चों की टोलियां एक-दूसरे पर रंग डाल रहे थे. क्या बच्चे, क्या बूढे, सभी एक ही रंग में सराबोर हो गये.

गली मोहल्लों,सड़को पर अलग-अलग टोली बनाकर एक-दूसरे पर रंग लगा होली की शुभकामनाएं दिखाई दिये. होली का सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चों में नजर आया तथा वे आने जाने वाले लोगों पर गुब्बारों व पिचकारी से भिगोते भी नजर आए. बाजारों में रंग गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर बच्चे अपनी पसंद की पिचकारियां खरीदने की जिद करते नजर आए. होली के शाम लोग एक दूसरे के घरों में जाकर अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद ली और होली की बधाई व
शुभकामनाएं दी गयी. इस अवसर पर सभी लोगो के घरों में स्पेशल पकवान मिठाई की व्यवस्था की गयी थी.
मटका फोड़कर होली की युवको ने की शुरुआत
कैमूर जिला के भभुआ शहर सहित कई गांवों में होली के अवसर मटका फोड़ कर होली की शुरूआत हुई। इसके बाद युवकों की टोली ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए मस्ती करते नजर आए। कैमूर के सबार गाँव में दुधभंगा शर्बत की व्यवस्था की गयी थी. जिसे बच्चे,युवक व अन्य लोग भांग की शर्बत पीकर होली के रंग में झूमते नजर आये. मटका फोड़ने का आयोजन किया गया था. युवकों द्वारा 30 फिट ऊपर लटकाये गए हांडी को मानव श्रृंखला बनाकर एक दूसरे के ऊपर चढ़ कर मटका तोड़ कर होली की शुरुआत किया गया.
कपडा फाड़ होली की रही धूम
भभुआ शहर सहित कई गांवों में युवको द्वारा एक दूसरे का कपडा फाड़ होली मनाते हुए देखा गया. रंग लगाने के साथ-साथ लोग मजाक-मजाक में ही एक-दूसरे के कुर्ते,जीन्स,पैंट को फाड़ते और नंग-धड़ंग होकर जमकर नाचते गाते होली खेल रहे थे. इस दौरान लोग अलग अलग अंदाज में नजर आये. कोई पुराना झाड़ू लेकर युवको को झाड़ते नजर आया तो कोई टुटा हुआ डिब्बा,बाल्टी पीट पीट कर लोगो को घरो पर जाकर होली का गीत गा रहे थे. वही गांवों में गवई अंदाज ढोलक, झांझ,मंजीरा, बाजा के साथ लोगो की टोली फगुआ का गीत गाकर नाचते हुए दिखाई दी. सभी लोग होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे.
खेली गयी कीचड़ की होली
कैमूर में कपड़ा फाड़ होली के साथ-साथ कीचड़ होली भी जमकर खेली गयी. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते नजर आये. मजाक मजाक में कोई किसी की कीचड़ में पटक देता था. हालांकि, इस तरह की होली को लोग पसंद नहीं करते हैं.
अलग अलग मुखौटे में नजर आये लोग
होली के दौरान क्षेत्र में अलग अलग रंगों में डूबे हुए नजर आये. वे तरह-तरह के मुखौटे लगाकर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे. कोई युवक सिर पर प्लास्टिक के रंगीन कलर वाले बाल लगाये हुए था तो कोई दाढ़ी मुच्छ लगाकर बाबा बना हुआ नजर आया.
महिलाओं ने घर में खेली होलीकैमूर में कपड़ा फाड़ होली के साथ-साथ कीचड़ होली भी जमकर खेली गयी. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते नजर आये. मजाक मजाक में कोई किसी की कीचड़ में पटक देता था. हालांकि, इस तरह की होली को लोग पसंद नहीं करते हैं.
अलग अलग मुखौटे में नजर आये लोग
कैमूूूर में पुरुष व युवा वर्ग के लोग तो घर के बाहर सड़को पर युवकों की टोली में होली खेले। इधर महिलाओं ने घर में ही एक दूसरे पर रंग पानी डाल कर होली का आनंद उठाया.
सोशल मीडिया से लोगो ने होली की दी शुभकामनाएं
आधुनिकता की इस युग में सोशल मीडिया ने अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. इसके जरिये लोगों ने मोबाइल फोन व व्हाट्सअप,फेसबुुुक,ट्विटर आदि के अलावा tik tok, likee, helo ऐप के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों ,लोगो को होली की शुभकामनाएं दी गयी. सोशल मीडिया पर कई तरह के फोटो व मैसेज भेजे जा रहे थे. होली को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखी. होलिका दहन से होली के शाम तक लगातार गश्त करते नजर आयी।

कैमूर एसपी ने दी होली की शुभकामनाएं
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने जिलेवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक, भाईचारे के साथ होली मनाने अपील की। वही कहा कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।