रोहतास :सासाराम में ठनका गिरने से दो भाइयों समेत तीन की मौत,गांव में मचा कोहराम,मौसम ने बदला मिजाज

सासाराम। बिहार के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है। जहां ठनका गिरने से एक ही गांव ही तीन लोगों की मौत हो गयी। जिसमें दो सगे भाई बताए जा रहे है। घटना रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिजवाही की है। मृतकों की पहचान गिजवाही गांव  के नागा रजवार के पुत्र गुरु रजवार और हाकिम रजवार एवं राजाराम यादव के रूप में हुई है। 
जहां आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ था। इस दौरान में बारिश के साथ बिजली चमक रहा था। बताया जाता है कि गिजवाही गांव के दो सगे भाई व एक अन्य पशुपालक  गायघाट पहाड़ी पर अपने  मवेशीयो को लेकर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों एक वृक्ष के नीचे आड़ में चले गए।
 इस दौरान बारिश के साथ बिजली चमक रहा था और आकाशीय बिजली(ठनका)इन्ही लोगो पर गिर गईं। जिसमें एक ही गांव के दो सगे भाइयों व एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गयी।दोनों भाई शादीशुदा बताए जाते है।
 इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वही मृतकों के परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।वही घटनास्थल पर लोगो की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। जहां परिजनों की चीख पुकार से पूरी पहाड़ी वादियों में गूंजने लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top