![]() |
| दुल्लहपुर में दुबई से आये हुए ब्रजेश मिश्रा का फोटो |
दरअसल यह कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के दुल्लहपुर गांव निवासी ब्रजेश मिश्रा 9 मार्च को होली के त्योहार में अपने गांव दुबई से आये। मिली जानकारी के मुताबिक, जब कैमूर जिले की स्वास्थ्य विभाग को दुल्लहपुर गांव में दुबई से आने वाले व्यक्ति के बारे में जनकारी हुई तो भगवानपुर सीएचसी के स्वास्थ्य विभाग के टीम दुल्लहपुर गांव उस व्यक्ति के घर पर पहुंची।
जहां स्वास्थ्य विभाग के तरफ से बीएचएम नागेश मिश्रा, डाटा ऑपरेटर तबरेज अंसारी दुबई से आये व्यक्ति ब्रजेश मिश्रा के घर पहुँचे। जहाँ उनसे कोरोना वायरस के लक्षणों को बताते हुए उसके बारे में पूछा गया। वही सीएचसी प्रभारी डॉ तेगबहादुर सिंह ने भी ब्रजेश मिश्रा से कोरोना वायरस से होने सर्दी, जुकाम,खाँसी, बुखार के लक्षणों को बताकर इस तरह के असर के बारे में पूछा गया।
यह भी पढ़े : रोहतास :सासाराम में ठनका गिरने से दो भाइयों समेत तीन की मौत,गांव में मचा कोहराम,मौसम ने बदला मिजाज
ब्रजेश मिश्रा द्वारा बताया कि कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं है। मैं स्वस्थ्य हूं। इसके साथ ही बताया कि मैंने होली के एक दिन पहले 9 मार्च को अपने गांव पर आया हूं। आने के दौरान मेरा कई जगह एयरपोर्ट पर भी मेडिकल जांच किया गया था। जब कुछ नहीं था। तभी तो मैं यहां आया हूँ। हालांकि मुझे इसके बारे में जानकारी है और क्या सावधानी बरतनी चाहिए। बताया जाता है कि दुल्लहपुर निवासी ब्रजेश मिश्रा जो दुबई में रहते है वह एक डॉक्टर भी है।वही इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी डॉ तेगबहादुर सिंह ने बताया कि दुल्लहपुर में दुबई से आये हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी होने पर टीम को भेज कर उस व्यक्ति के बारे जानकारी प्राप्त की गई।जिसमें पता चला है कि कोरोना वायरस को कोई लक्षण नहीं है। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गयी है।



