मोहनियां में ट्रक की टक्कर कार सवार तीन घायल,इलाज के बाद वाराणसी रेफर

मोहनियां/कैमूर।मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के समीप शुक्रवार को अज्ञात ट्रक के धक्के से कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल किया गया. ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में लोगों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने  बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़े : कैमूर में दुबई से आये हुए व्यक्ति की कोरोना वायरस को लेकर मेडिकल टीम ने की पूछताछ,नहीं मिला कोरोना असर

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जगतपुरा गांव निवासी कार सवार राहुल सिंह,बबलू सिंह ,सुबोध सिंह वाहन से महुली गांव जा रहा थे.अभी ये लोग जैसे ही मुठानी गांव के पास पहुंचे.एक ट्रक से आमने-सामने का टक्कर हो गया. जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

यह भी पढ़े : रोहतास :सासाराम में ठनका गिरने से दो भाइयों समेत तीन की मौत,गांव में मचा कोहराम,मौसम ने बदला मिजाज

वहीं ट्रक भागने में सफल रहा . घटना को आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई .आनन-फानन में लोगों ने तीनों घायल युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया भर्ती कराया.जहां हालत गंभीर देख  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top