बिहार में 13 और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुँचा 422, रोहतास में 9 नए मामले

पटना। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। आज स्वास्थ्य विभाग के तीसरे कोरोना अपडेट में 13 नए मरीजों के मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 422 हो गई है।
इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। बिहार में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो में सारण में 2 ,पटना में 2, रोहतास में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजो में मिले है।रोहतास में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सभी पुरुष हैं। जिनकी उम्र 37, 51, 20, 22, 30, 2, 34, 47, 21 साल है।
इसमें एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। वही दो नए कोरोना मरीज पटना के फाइनेंस कॉलोनी और मीठापुर से मिले हैं। दोनों पुरुष हैं जिनकी उम्र 45 साल और 32 साल है। वही सारण जिले से दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें एक पुरुष जिसकी उम्र 62 साल सोनपुर,एक महिला जिसकी उम्र 35 साल नजीबा से मिली है।  कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृध्दि के अलावा राहत  की ख़बरें भी आयी है। आज पटना के एनएमसीएच से 17 मरीजों ठीक होकर कोरोना के खिलाफ जंग को जीत लिया है। सभी मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top