यूपी बिहार बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों व छात्रों के आने की सूचना पर पहुँचे DM व SP, सभी की करायी जा रही है थर्मल स्क्रीनिंग

दुर्गावती कैमूर(मुबारक अली)। कोरोना वायरस बचाव को लेकर भारत सरकार द्वारा 24 मार्च को अचानक लॉकडाउन घोषणा के बाद काफी संख्या में प्रवासी मजदूर व छात्र दिल्ली, राजस्थान,गुजरात,हरियाणा,हैदराबाद, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों मे काम करने एवं पढ़ने के लिए गए लॉकडाउन के कारण फस गये. केंद्र सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी होने के बाद दुर्गावती प्रखंड अन्तर्गत कर्मनाशा नदी स्थित बॉर्डर पर गुरुवार को दूसरे राज्यों से भारी संख्या में छात्रों व मजदूरों के आने की सूचना पर जिला धिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बॉर्डर पर पहुंच कर जायजा लिया.गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है. जिसके कारण काफी संख्या मे लोग गये दूसरे राज्यों में फंस गए थे.फंसे छात्रों एवं मजदूरों को उनके गृह जिला जाने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दे दी गई है. केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद नौबतपुर के रास्ते यूपी बिहार बॉर्डर पर हजारों की संख्या में छात्रों एवं मजदूरों की पहुंचने की संभावना बढ़ गई है.ऐसे में कैमूर प्रशासन अलर्ट हो गया है.गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी दिलनवाज अहमद ने बॉर्डर पहुंच का जायजा लिया. दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये है.दूसरे प्रदेशों से आने वाले सभी छात्रों एवं प्रवासी मजदूरों का बॉर्डर पर  थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. उसके बाद सभी छात्रों एवं मजदूरों का नाम पता रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा. साथ ही उनके भोजन का व्यवस्था तथा उनके गृह जनपद जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शिवकुमार राउत,डीएसपी रघुनाथ सिंह,बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून, थाना अध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top