पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आज बिहार में पहले बार के कोरोना अपडेट में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज बक्सर जिले में मिले। वही दूसरी अपडेट में पश्चिमी चंपारण में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है। इस तरह बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 383 तक पहुंच गया है।
यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट में बताया कि पश्चिमी चंपारण में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जो सनीचरी योगपट्टी के है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज पुरुष है। जिनकी उम्र क्रमशः 40 साल 35 साल 35 साल 27 साल 27 साल है। जो दिल्ली से प्रवासी है। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
वही आज पहली बार के अपडेट में 12 नए कोरोना पॉजिटिव का मामला बक्सर जिला से सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीज नया भोजपुर इलाके से है।पॉजिटिव मरीजों में पांच पुरूष और सात महिलाएं शामिल हैं।
पीड़ितों में छह माह और एक साल की एक बच्ची भी शामिल है। बक्सर जिला बिहार का कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होता जा रहा है। रोजाना कोरोना के नए मरीज मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।