दोस्तों के साथ घर से बाइक से निकले युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

भभुआ कैमूर। कोरोना को लेकर लॉक डाउन है। घरों से बाहर नहीं निकलना है। घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग बाइक से कुछ न कुछ काम के बहाने निकल जा रहे है। अपने व अपने परिवार को संकट में डाल रहे है। एक मामला मामला सामने आया है कि जिसमें में एक युवक दोस्तो के साथ बाइक से निकला था। लेकिन क्या पता था परिवार वालों की वह वापस नहीं आएगा। लेकिन परिवार वालों युवक के बाइक दुर्घटना में गम्भीर घायल होने की सूचना मिली।

जिसके बाद परिजनों द्वारा पहुँच कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों द्वारा स्थिति देख वाराणसी रेफर कर दिया। जहां युवक की वाराणसी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। अगर वह युवक लॉक डाउन में दोस्तों के साथ घर से नहीं निकला होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती।

 घटना के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान  सोनहन थाना क्षेत्र के  सैंंथा गांव के स्वर्गीय हरिहर पटेल का पुत्र राजू पटेल के रूप में हुई है। 

दोस्तों के साथ बाइक से निकला था घर से
 घटना के बारे में पता चला है कि मंगलवार के सुबह करीब 8 बजे भभुआ से दो दोस्त उसके गांव पहुंचे थे। उसके बाद बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ ले गए। ददरा मोड़ के पास युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार दोनों दोस्त घायल युवक को छोड़कर वहां से फरार हो गए हैं। इधर सड़क पर युवक को घायल देखकर लोगों ने परिजनों को जानकारी दी।इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल  पहुंचे। 

डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया,रास्ते मे मौत
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घायल युवक ने चैनपुर के समीप दम तोड़ दी। युवक की मौत के बाद उसके शव को लेकर घर चले गए। लेकिन सोनहन थाने की पुलिस गांव में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक की मौत से दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता की साया
युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक की शादी हो चुकी थी। उसकी 4 साल पहले भगवानपुर गांव में शादी हुई थी। उसके दो बेटी हैं। जिनके सिर से इस घटना के बाद पिता का साया उठ गया। एक बेटी ढाई साल व दूसरी 14 माह की है।वही उसकी पत्नी संध्या देवी दहाड़ मार रो रही थी। उसके परिवार में युवक की कमाने वाला था। जिसके मौत से परिवार पर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है।उसके घर की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top