Desk : बॉलीवुड से एक दुःखद खबर आ रही है। जहां बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। 54 साल की उम्र में अभिनेता दुुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को पेट की समस्या होने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्हें Colon infection हुआ था। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी उनकी निधन से स्तब्ध है।
वही अभिनेता की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की तीन दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। लेकिन वह कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किये गए लॉक डाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे। उन्हें दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था।
लंदन में इस बीमारी का इलाज कराकर ठीक हो गए थे। भारत लौटने के बाद अभिनेता ने 2019 में अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। किसे पता था ये मूवी इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी। इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटे बाबिल और अयान हैं।फिलहाल तीनों इरफान के साथ अस्पातल में हैं।
डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर ट्वीट कर दी है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान।तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं। तुमने भी लड़ाई लड़ी।सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया।ओम शांति।इरफान खान को सलाम।
वही बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं।

