भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। मोहनियां एसडीएम व एसडीपीओ के गाड़ी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें एसडीओ का बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हमले में डीएसपी के गाड़ी का शीशा टूट गया। सभी पदाधिकारी बाल बाल बच गए।मामला जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के छेवरी गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले दो जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मोहनियां एसडीओ,एसडीपीओ उक्त गांव में पहुँचे हुए थे। जब पदाधिकारियों की टीम ने एक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार का जांच किया तो अनियमितता पाते हुए लाइसेंस को रद्द कर दिया।
इसके टीम के पदाधिकारियों द्वारा दूसरे जन जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच की तो अनियमितता नहीं पायी गयी। जिसके बाद पदाधिकारियों ने अच्छे से राशन वितरण करने का निर्देश देकर चल दिये।इसी बीच सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में डंडा और ईट-पत्थर लेकर अधिकारियों के गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें अधिकारी को बचाने के दौरान मोहनिया एसडीओ के बॉडीगार्ड को ईंट मारने पर जबड़ा में चोट लग गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही हमला की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी दिलनवाज
अहमद घटना स्थल पर पहुंच गए।जहां एसपी के निर्देश पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुखिया पति के ग्रामीणों को उकसा कर हमला कराने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। वही इस घटना में कैमूर डीएम ने बताया कि अधिकारियों की टीम पर हमला सौ की संख्या में ग्रामीण ने कर दिया। अधिकारी बाल बाल बच गए। इस हमले में तुरंत सभी की गिरफ्तारी होगी। वहीं घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इसकी जांच करायी जा रही है।

