#मारपीट के बाद घटनास्थल पर पहुँच कर मामला कराया शांत, पुलिस है तैनात
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल) : कैमूर में शव को जलाने के स्थल को लेकर दो पक्षों में जमकर कर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग बताये जा रहे है।मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँच कर दोनों पक्षो को समझा बुझा कर शांत कराया है। मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 9 बजे भगवानपुर गांव में 65 वर्षीय नरसिंह राम की मृत्यु के बाद उनके शव को जलाने के लिए उनके परिजन व आसपास के लोग सुवरन नदी के तट के समीप स्थित श्मशान घाट पर ले गए थे। वहां पर पहुँच शव को जलाना चाह रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने जहां जलाया रहा था।
वहां से हट कर दूसरे स्थान पर जलाने के लिए कहा गया। क्योंकि वहां बच्चे खेलते है। जिस पर मृतक पक्ष के लोगों ने दूसरी पक्ष की बातों को मानने से इनकार कर दिया। और शव को उसी स्थान पर जलाने के लिए अड़ गए। फिर क्या था बातों बातों में मामला बढ़कर गया और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलना शुरू हो गया। जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार लोग हो गए।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उस वक्त दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया व शव को जलवाया गया।वही घायलो का इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी में भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा रात्रि में ही इलाज किया गया।
इधर, रात्रि में मारपीट को लेकर बुधवार की सुबह मृतक के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दिया। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष का एक युवक भगवानपुर सीएचसी से इलाज करा कर घर आकर आ रहा था।इसी बीच मृतक पक्ष के गुस्साए लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
जिसके बाद फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस मारपीट के घटना की सूचना पर एक बार फिर पुलिस पहुँची। दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर शांत कराया। इस घटना में 4-5 लोग घायल हो गए।जिनका इलाज भगवानपुर सीएचसी में लेकर लोगों द्वारा कराया गया।मिली जानकारी के मूताबिक़, दोनो पक्षों में हुए मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष से सुशीला देवी,बंशीधर राम, लाला राम, देव मुनि राम, मलई राम व उनकी पत्नी आदि शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मुचुका सेठ, सरोज चौरसिया, सावित्री देवी, सुदामा पासी, रामाधार सेठ, विकास पाल, लाली पाल, लक्ष्मी कुमारी आदि बताये जाते है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। कुछ घायलों को स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि शव जलाने को लेकर विवाद हुआ है। दो पक्षों में मारपीट हुआ।जिसमें दोनों पक्षों के 3 -3 घायल है।दोनों पक्षों में किसी के तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामला शांत करा दिया है। पुलिस को तैनात कराया गया है।इसके साथ ही लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है।