कैमूर प्रशासन ने यूपी बिहार बॉर्डर से 82 हजार प्रवासियों को ट्रेनों व बसों से भेजवाया घर, 14 दिनों की क्वारेंटाईन पूरा करने वाले प्रवासियों के खातें में भेजा जायेगा 1 हजार रूपये

भभुआ कैमूर. यूपी-बिहार के कर्मनाशा बॉर्डर से कैमूर जिला प्रशासन द्वारा अबतक 82 हजार 596 प्रवासियों को ट्रेनों व बसों से उनके गृह जिला घरों तक भेजवाया है. इसकी जानकारी कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा प्रेसवार्ता कर दी गयी. उन्होनें ने बताया कि 54 हजार 699 प्रवासियों को 1584 बसों से और 27 हजार 897 प्रवासियों को ट्रेन से भेजा जा चुका है. यह भी बताया कि जिलें में दूसरे राज्यों से लौटेने वाले 4959 प्रवासियों को क्वारेंटाइन किया गया है. 

वही 234 प्रवासियों को 14 दिनों के क्वारेंटाइन की अवधि पूरा करने के बाद उन्हें सात दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन रहने का निर्देश देते हुए उन्हें घर जाने की छुट्टी दे दी गयी. डीएम ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर पर 14 दिनों तक रहने वाले प्रवासियों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उनके खाते में प्रति व्यक्ति एक हजार रूपए भेजें जाएंगे. यदि बैंक खाता बिहार का नहीं होगा तो इंडियन पोस्ट पेमेंट के तहत खाता खुलवाकर पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि सभी को मई और जून माह के लिए पांच किलो चावल और एक किलो चना दाल भी दिया जाएगा.

उन्होनें ने बताया कि जिलें में त्रिस्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गए है. पहला प्रखंड स्तर, दूसरा पंचायत और तीसरा गांव स्तर पर सेंटर बनाये गए है. पंचायत और गांव स्तर के क्वारंटाइन सेंटर की जवाबदेही मुखिया को सौंपी गई है. लेकिन सभी क्वारंटाइन सेंटर पर भोजन का प्रबंधन आपदा विभाग के द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर पर सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

  प्रत्येक व्यक्ति को बाल्टी, मग, लूंगी, गंजी, थाली,गिलास आदि आवश्यक वस्तुओं की कीट उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसे वे 14 दिनों तक उपयोग करने के बाद अपने घर भी लेकर जा सकते है. उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटरों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रॉलिंग की जा रही है और प्रत्येक सेंटर पर एक सेंटर हेड की तैनाती की गई है.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top