पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो मारपीट कर किया अधमरा, कैंची से काट दिया कान,थाने में दिया आवेदन

भभुआ/कैमूर
: कैमूर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जब पत्नी ने अपने पति को शराब पीने से रोका मना किया तो गुस्से में आकर मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो कैंची से पत्नी की कान भी काट दिया। जिसमें वह घायल हो गयी।जिसका इलाज मायके से परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में ले जाकर कराया जा रहा है। 

घायल महिला भभुआ शहर निवासी विकास पटेल की पत्नी पूजा कुमारी बतायी जाती है। मामले को लेकर घायल महिला के द्वारा बताया गया कि उसके पति रात 11 के करीब शराब पी रहे थे।  जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो गुस्से में आकर पिटाई करने लगे। उसने आरोप लगाते यह भी कहा कि इस दौरान घर में सास और ससुर दोनों मौजूद थे। 

लेकिन, किसी के द्वारा छुड़ाने का प्रयास नहीं किया गया। मारपीट के दौरान ही इनके पति के द्वारा इनका कैंची से काट भी काट दिया गया। इसके बाद उसने फोन कर पिता टुनटुन सिंह ग्राम कूड़ासन के निवासी को सुुचना दिया।जब सूचना पर 12 बजे रात को मौके पर मायके से पिता पहुँचे तो उसे घायल अवस्था में भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। 

जिसके बाद मामले की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने पहुँच कर घायल का महिला के फर्द बयान लिया। वही घायल पत्नी द्वारा आरोपी पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिसके के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top