किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधौरा/कैमूूूर। शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ यौन शोषण करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला अधौरा थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी युवक अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी विजय धारी यादव का पुत्र मिहिक कुमार उर्फ राम इकबाल यादव बताया जाता है।

 थानाध्यक्ष आमोद कुमार के द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर आरोपी युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर लंबे समय से यौन शोषण का मामला था। इस मामले में किशोरी के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

लेकिन वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि आरोपित युवक घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद मेडिकल जांच करवाते हुए न्यायालय में भेजा जा रहा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top