रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, हड़ताल से योगदान कर जा रहे थे घर
बुधवार, मई 06, 2020
दुर्गावती। बुधवार को पंडित दिनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर दुर्गावती रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई.सूचना पर पहुंची मोहनियां जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के मचखिया गांव निवासी संजय कुमार सिंह रेलवे लाइन पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. जिसकी सूचना लोगों ने जीआरपी पुलिस को दी सुचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया.शिक्षक की मौत से परिवार में चीख पुकार से कोहराम मचा हुआ है.मिली जानकारी के मुताबिक, नियोजित शिक्षक हड़ताल से वापसी के करने के लिए बीआरसी में योगदान करने के बाद घर जा रहे थे।
Tags

