दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल शिक्षक को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.वाराणसी ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते मे ही शिक्षक दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरहीया गांव निवासी सत्यनारायण सिंह उम्र 52 वर्ष जो प्रखंड क्षेत्र के धनेछा स्थित विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है.बताया जा रहा है शुक्रवार की रात करीब नौ बजे धनेछा स्कूल से अपने घर अवरहीया की जा रहा थे.
अभी उनकी बाइक सारंगपुर गांव के समीप पहुंची.अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में शिक्षक को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया.
वाराणसी ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में शिक्षक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई.

