कोरोना ड्यूटी में घर लौटे चिकित्सक की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात

मोहनिया कैमूर।
 कोरोना ड्यूटी में सर्वे कर घर लौटे चिकित्सक की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान चिकित्सक की मौत हो गयी। मृतक चिकित्सक मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह बताये जाते है। जो मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक के रूप में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, कोरोना महामारी में डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह की ड्यूटी गांव-गांव जाकर सर्वे करने में लगाई गई थी। गुरुवार को सर्वे करने के बाद लौटने के दौरान मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद थोड़ा ठीक हुए और घर चले गए घर जाने के बाद चिकित्सक की तबीयत और बिगड़ने लगी।बाद में परिजनों द्वारा इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। 
जहां चिकित्सक की ब्रेन हेमरेज होने के बारे में जानकारी मिली। वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, चिकित्सक के शव को शुक्रवार की सुबह अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां सभी कर्मियों ने उनका अंतिम दर्शन करते हुए उनके शव को विदा किया। यहां से उनके शव को पैतृक गांव बरेज ले जाया गया। 
जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिकित्सक की मौत पर शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल में शोक सभा का आयोजन किया गया। अस्पताल के सभी डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल परिसर में खड़े होकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top