उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भगवानपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक दूसरे धर्म और समुदाय के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। इसकी सूचना पर डीआईयू शाखा और भगवानपुर थाना थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन की एक टीम का गठन किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच करते हुए भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के सुरेंद्र धोबी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया। जिससे वह फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करता था। उन्होंने बताया कि इस बीच एक और पोस्ट सामने आया।
जिसमें वह भी सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक दूसरे धर्म के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें पोस्ट की गई थी और इस तरह धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।जिसके बाद पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर औसान गांव का शमशेर अंसारी का पुत्र शहनेबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों द्वारा फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था और अपना मोबाइल नंबर हिडेन रखा गया था। लेकिन पुलिस द्वारा सूझबूझ और तत्परता के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कांड अंकित कर जेल भेजा जा रहा है। बताया गया कि अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार इसके पहले दिल्ली में भी जेल जा चुका है।

