अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा का हुआ विस्तार,जिला महासचिव बने शशिकांत यादव

भभुआ/कैमूर
। सोमवार को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा का  विस्तार किया गया। युवा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में जिला कमिटि का विस्तार किया गया। जिसमें जिला महासचिव के रूप में शशिकांत यादव,उपाध्यक्ष गोविन्द  यादव,सचिव चन्दन यादव,कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ,मीडिया प्रभारी अक्षय यादव शेरू , मुख्य सलाहकार नरेन्द्र यादव , प्रवक्ता सुजीत यादव और छात्र जिला अध्यक्ष शिवलाल यादव को मनोनीत किया गया। 
साथ ही दुर्गावती प्रखंड कमिटी का भी विस्तार हुआ। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी यादव को बनाया गया। संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव ने आल्हा-ऊदल की जयन्ती पर नमन करते हुए भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने मांग की। साथ ही ईद की बधाई भी दी गयी। बैठक में रामाश्रय यादव , ब्रजेश, नगेन्द्र ,मुकेश,उदय,रोहित,दिनेश,धर्मबीर,सतीश कई उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top