मोहनियां/कैमूर। कैमूर में एक लड़की का हाथ में कट्टा लहराते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल हो चुका है। जिसमें लड़की मारपीट के दौरान अपने हाथों देशी कट्टा लहराते हुए दिख रही है। इस वीडियो में लड़की काफी गुुस्से में दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए उक्त लडक़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके घर से छापेमारी कर पुलिस द्वारा एक लोडेड देशी कट्टा और देशी राइफल बरामद किया गया।
हथियार लहराने वाली गिरफ्तार लड़की निरंजनी कुमारी डंडवास गांव की बतायी जाती है। जो यूपी के वाराणसी के बीएचयू में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा बताई जाती है।दरअसल वह वायरल वीडियो कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास गांव से और पूरा मामला 21 मई के बताया जाता है।जिस वायरल वीडियो में एक लड़की कट्टा लहराते हुए नजर आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास गांव में एक पक्ष द्वारा जमीन से मिट्टी का कटाई किया जा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने मना करने गए। लेकिन इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चलने लगा। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया था। अपने परिवार को घायल होते देख उन्हें बचाने के लिए लड़की अपने हाथों देसी कट्टा लेकर घर से निकली और लोड करने लगी। इस दौरान विपक्षियों को हाथों में कट्टा लेकर लहराते हुए उन्हें ललकार रही थी।
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी छात्रा निरंजनी कुमारी ने बताया गांव में जमीनी विवाद था। कोर्ट से जमीन मेरे दादाजी के नाम से था। लेकिन कुछ लोग उसे अपनाना चाहते हैं। कई बार समझौता भी हुआ था। इसके बावजूद लोग दखल दे रहे हैं। इस बार षड्यंत्र बना करके मेरे परिवार पर हमला कर दिया गया।
परिवार वालों को घायल होते देख और उन्हें बचाने के लिए घर में रखें देशी कट्टा को लेकर निकलना पड़ा था। उसने बताया कि वह वाराणसी में बीएचयू में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है। वह गांव में नहीं रहती है। लॉक डाउन के कारण वह अपने घर आयी थी।
वही इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक लड़की हाथों में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रही है। मोहनिया थानाध्यक्ष से जांच कराया गया तो पता चला कि विगत 21 मई को दो पक्षों (पट्टीदारो) के बीच जमीन से मिट्टी काटने के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी में एक लड़की द्वारा हथियार लहराया गया था।
दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर सत्यापन करते हुए लड़की को गिरफ्तार किया गया। वही उसके घर से छापेमारी कर एक लोडेड देशी कट्टा, एक देसी राइफल भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही मारपीट के आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

