चोरी की 5 बाइक के साथ 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,छिनैती व लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा


दुुर्गावती/कैमूूूर। एनएच दो (जीटी रोड) पर लूटपाट और छिनैती करने वाले 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। जिनके पास से 5 चोरी की बाइक भी जब्त की गयी। यह कार्रवाई कैमूर एसपी के निर्देश पर दुर्गावती थाने की पुलिस ने की है।

 गिरफ्तार शातिर अपराधियों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव का बलिराम राम का पुत्र इंग्लेश कुमार उर्फ अर्जुन राम, कुल्हड़िया गांव का ही शिवबचन राम का पुत्र दिनेसग कुमार, श्यामलाल प्रजापति का पुत्र राकेश कुमार प्रजापति और दुर्गावती थाना के महुअरिया गांव के स्व कपिलदेव केवल का पुत्र रामविलास केवट बताया जाता है।

गिरफ्तार चारों अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। जिनका आपराधिक इतिहास भी है। जिनके ऊपर पूर्व से ही कई मामले दर्ज हैं। जिसमें इंग्लेश कुमार पर दुर्गावती थाना में दो कांड दर्ज है। रामविलास केवट के ऊपर दुर्गावती थाने में पांच कांड दर्ज है। वही दिनेश कुमार के ऊपर दुर्गावती में एक कांड दर्ज है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के द्वारा बताया गया कि बीते 18 एवं 19 मई 2020 की रात में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर एक ट्रक ड्राइवर से 13 हजार रुपए नगद एवं मोबाइल लूट लेने की घटना घटित हुई थी। इस क्रम में डाटा ऑपरेटर की मोटरसाइकिल 23/ 24 मई 2020 की रात्रि चोरी हो गई थी। इन दोनों घटनाओं को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

दोनों मामलेे में रामविलास केवट के गिरोह के लोगों को घटना में संलिप्त होने की सूचना मिल रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुल्हडिया गांव के इंग्लेश कुमार उर्फ अर्जुन राम को मोटरसाइकिल ले जाते हुए रात्रि में देखा गया है। जो पूर्व में चोरी के कांडों में जेल भी जा चुका है। 

जिसके आधार पर इंग्लेश कुमार के घर पर छापेमारी किया गया तो उसके पास से दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ।बरामद मोटरसाइकिल को प्राथमिकी में दिए गए इंजन चेचिस नंबर से मिलान किया गया तो उक्त कांड में चोरी गई। मोटरसाइकिल का इंजन और चेसिस नंबर पाया गया। तथा दूसरा मोटरसाइकिल का कागजात मांगने पर इनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

 इनकी निशानदेही पर ही रामविलास केवट एवं दिनेश कुमार के घर छापेमारी किया गया तो रामविलास केवट के पास एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल एवं दिनेश कुमार के पास से दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया। राकेश कुमार प्रजापति मोटरसाइकिल मिस्त्री के गैरेज से कुल 15 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिनका सत्यापन किया जा रहा है। ट्रक के ड्राइवर के साथ लूट की घटना में इस गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है। 


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top